बिहार

राजगीर उपाध्याय टोला एवं गुरुद्वारा श्री शीतलकुंड साहिब का निरीक्षण किया गया

राजगीर, (न्यूज़ क्राइम 24) दिनांक : 24 जून 2026 तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब एवं बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के संयुक्त तत्वावधान में आज नालंदा जिले के बिहारशरीफ, राजगीर उपाध्याय टोला एवं गुरुद्वारा श्री शीतलकुंड साहिब का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब के महासचिव सरदार इन्द्रजीत सिंह एवं बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सह वरीय उपाध्यक्ष तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब सरदार लखविंदर सिंह लक्खा ने गुरुद्वारा संपत्तियों का निरीक्षण कर अतिक्रमण एवं सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर नालंदा की जिला पदाधिकारी सुश्री उदिता सिंह से मुलाकात की। जिला पदाधिकारी ने गुरुद्वारा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं ब्रह्मकुंड स्थित प्राचीन गुरुद्वारा साहिब को पुनः खुलवाने का आश्वासन दिया।

Advertisements
Ad 1

प्रतिनिधिमंडल ने गुरुद्वारा श्री शीतलकुंड साहिब में मत्था टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा वहां की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी

error: