बिहार

डीएम शेखर आनंद की साप्ताहिक समीक्षा बैठक, 13 भवन निर्माण से लेकर जर्जर स्कूल तक : अफसरों को दिया ‘1 हफ्ते’ का अल्टीमेटम

शेखपुरा, उमेश कुमार : समाहरणालय के मंथन सभागार में सोमवार को डीएम श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवारीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विकास कार्यों की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने अफसरों को लंबित कामों के त्वरित निष्पादन के सख्त निर्देश दिए।

बड़े फैसले:

  1. 13 भवन निर्माण पर अल्टीमेटम:

राजकीय पॉलिटेक्निक, डिग्री कॉलेज, मिशन थाना और महिला बैरक समेत 13 प्रस्तावित भवनों के लिए CO को 1 हफ्ते में जमीन चिह्नित करने का आदेश। DM ने कहा- “अगली बैठक में बहाने नहीं चलेंगे।”

  1. वृद्धा पेंशन पर फोकस:

जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय को निर्देश- वृद्धा पेंशन लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण तुरंत पूरा करें, ताकि कोई बुजुर्ग वंचित न रहे।

  1. राजस्व वसूली में सख्ती:

नीलाम पत्र अधिकारियों को हफ्ते में 2 कोर्ट चलाने का आदेश। बड़े बकायेदारों पर बॉडी वारंट और कठोर कार्रवाई के निर्देश।

Advertisements
Ad 1
  1. PHED को फटकार:

नल-जल ऑपरेटरों का बकाया मानदेय, पाइपलाइन-मरम्मत, मोटर-स्टार्टर ठीक कर पंचायतों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। सभी कर्मियों को ID कार्ड पहनना अनिवार्य। मई 2026 की बायोमैट्रिक हाजिरी रिपोर्ट तलब।

  1. शिक्षा-खेल विभाग:

DEO को जर्जर स्कूल भवनों की तत्काल मरम्मत का आदेश। अटल कला भवन निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी, जिला खेल पदाधिकारी को काम में तेजी लाने को कहा।

  1. सीएम पोर्टल पर जीरो टॉलरेंस:

सीएम परिवाद, सीएम डैशबोर्ड, हाईकोर्ट केस और सीएम जनता दरबार के आवेदनों का समय पर निपटारा अनिवार्य। डीएम ने चेताया- “लापरवाही किसी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। सहयोग शिविरों के लंबित आवेदन प्राथमिकता पर निपटाएं, वरना कार्रवाई तय।”

कौन-कौन रहे मौजूद:

बैठक में अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, DPRO धर्मेंद्र कुमार, SDO, DCLR, DEO समेत सभी जिला और प्रखंड स्तरीय अफसर मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी लालू और तेजस्वी फोबिया में अनर्गल पर प्रलाप कर रहे हैं : एजाज अहमद

अर्नीश खेल के विश्व चैंपियन अंशु सहित उदीयमान खिलाड़ियों को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने दिया सम्मान

बिहार : 9 बंद चीनी मिलें फिर से गुलजार होंगी, 25 नई मिलें भी लगेंगी : सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

error: