बिहार

जहानाबाद को मिले नए एसपी, कोटा किरण कुमार ने संभाला पदभार

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) जिले को नए पुलिस अधीक्षक के रूप में आईपीएस अधिकारी कोटा किरण कुमार मिले हैं। उन्होंने शनिवार को पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के पद का विधिवत एवं औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस कार्यालय परिसर में उन्हें भव्य गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान सुसज्जित पुलिस बल ने उन्हें सम्मानपूर्वक सलामी दी।

नए पुलिस अधीक्षक के स्वागत में जहानाबाद पुलिस परिवार की ओर से उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं। पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने अपनी प्रशासनिक प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि बिहार सरकार के सात संकल्पों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जहानाबाद पुलिस अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करेगी।

Advertisements
Ad 1

साथ ही प्रत्येक प्राथमिकी का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा तथा मामलों के त्वरित निष्पादन और सुनवाई पर विशेष जोर दिया जाएगा। एसपी कोटा किरण कुमार ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिसिंग में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सभी स्तरों पर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने जनता से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं जनोन्मुखी बनाया जाएगा। नए पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।

Related posts

घर में घुसकर 15 वर्षीय छात्रा का अपहरण, हथियार के बल पर ले जाने का आरोप; सात नामजद

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद पूर्णिया द्वारा समाहरणालय में टीबी ग्रसित मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सामग्री

2 साल में ही उखड़ गई करोड़ों की सड़क, कीचड़ में तब्दील मार्ग से राहगीर बेहाल

error: