बिहार

बिहार में हाइब्रिड वाहनों को मिलेगा बढ़ावा : टोयोटा ने परिवहन मंत्री से की मुलाकात

पटना, सुनील कुमार : बिहार में प्रदूषण मुक्त और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सरकार हाइब्रिड वाहनों को प्रोत्साहित करेगी। शुक्रवार को जापानी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा के प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन मंत्री दामोदर रावत से विश्वेश्वरैया भवन स्थित उनके कक्ष में मुलाकात की।

बैठक में टोयोटा कंपनी ने राज्य में हाइब्रिड वाहनों की खरीद और उपयोग बढ़ाने पर चर्चा की। कंपनी ने हाइब्रिड वाहनों पर टैक्स छूट, प्रोत्साहन योजनाएं और एथेनॉल को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।

परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करना प्राथमिकता है। हाइब्रिड वाहन ईंधन की बचत के साथ प्रदूषण भी कम करते हैं। सरकार हरित परिवहन के लिए प्रतिबद्ध है। ई-वाहन, सीएनजी वाहन, हाइब्रिड वाहन और ईवी चार्जिंग स्टेशन जैसे कई पहल पहले से चल रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

मंत्री ने कहा कि टोयोटा के सुझावों पर गंभीरता से विचार होगा। राज्य में हाइब्रिड वाहनों को आकर्षक बनाने के लिए जरूरी नीतिगत फैसले जल्द लिए जाएंगे, ताकि आम नागरिक भी इन वाहनों की ओर आकर्षित हों और बिहार स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बने।

बैठक में राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन, विभाग की उप सचिव अरुणा कुमारी और टोयोटा कंपनी के वरिष्ठ प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts

रामदेव महतो सभागार का होगा जीर्णोद्धार, परिसर में लगेगी रामदेव महतो व घसीटा राम की प्रतिमा

मिथिला चित्रकला के वैश्विक संवाहक टोकियो हासेगावा का पटना में सम्मान, ‘स्टोन म्यूजिक’ ने किया मंत्रमुग्ध

स्वर्णिम 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा क्रीड़ा ने आगामी कार्यक्रम घोषित की

error: