बिहार

दिल्ली में हल्दीघाटी बाल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन : विधायक अजय महावर ने ‘पुष्प की अभिलाषा’ सुनाकर किया महाराणा प्रताप का स्मरण

दिल्ली, आशीष रंजन : अखिल भारतीय साहित्य परिषद् न्यास और हिंदी अकादमी, दिल्ली सरकार के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज के सभागार में ‘हल्दीघाटी बाल काव्य पाठ/गायन प्रतियोगिता सह व्याख्यान’ का भव्य आयोजन हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सदा नंद प्रसाद ने की। मुख्य अतिथि घोंडा विधानसभा के विधायक अजय महावर ने माखनलाल चतुर्वेदी की प्रसिद्ध कविता ‘पुष्प की अभिलाषा चाह नहीं मैं सुरबाला के गहनों में गूँथा जाऊँ के ओजस्वी पाठ से महाराणा प्रताप के शौर्य और हल्दीघाटी की गौरवगाथा को जीवंत कर दिया।

दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीनिवास शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। वरिष्ठ साहित्यकार विनोद बब्बर, प्रो. बिजेंद्र कुमार, प्रो. शशि रानी, कुशिक कुमार और प्रो. ममता वालिया ने महाराणा प्रताप के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि मुट्ठी भर सैनिकों के साथ अकबर की विशाल सेना के सामने महाराणा का अदम्य साहस और धैर्य आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।

निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता ने कहा कि महाराणा प्रताप के धैर्य और साहस से सभी को सीख लेनी चाहिए। प्रो. बिजेंद्र कुमार ने बताया कि महाराणा के जीवन से संघर्ष, वीरता, स्वाभिमान और सम्मान की सीख मिलती है।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाल काव्य पाठ एवं गायन प्रतियोगिता रही। परिणाम इस प्रकार रहे:
कक्षा-8: प्रथम- अंश वत्स, द्वितीय- खुशी, तृतीय- अर्पिता
कक्षा-7: प्रथम- आदर्शी, द्वितीय- हितांशी, तृतीय- गौरी
कक्षा-6: प्रथम- प्रियदर्शिनी निधि, द्वितीय- ईशान, तृतीय- आया मलिक

कार्यक्रम में निगम पार्षद पुनीत शर्मा, निरंजना-फल्गु रिवर रिचार्ज मिशन के संयोजक संजय कु. सज्जन भी मौजूद रहे। कवि सूर्य प्रकाश और न्यूज़ इंडिया 24_7 डिजिटल के अभिरंजन कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और हल्दीघाटी पर केंद्रित विशेष पुस्तक भेंट कर किया गया।

संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय साहित्य परिषद् न्यास के प्रांत मंत्री राकेश कुमार, कार्यक्रम संयोजक प्रेम कुमार और सह-संयोजक योगेश शर्मा ने किया। आयोजन ‘यमुना विहार साहित्य केंद्र’ एवं ‘इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती’ के निवेदन पर किया गया था।

Related posts

रामदेव महतो सभागार का होगा जीर्णोद्धार, परिसर में लगेगी रामदेव महतो व घसीटा राम की प्रतिमा

मिथिला चित्रकला के वैश्विक संवाहक टोकियो हासेगावा का पटना में सम्मान, ‘स्टोन म्यूजिक’ ने किया मंत्रमुग्ध

स्वर्णिम 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा क्रीड़ा ने आगामी कार्यक्रम घोषित की

error: