बिहार

फुलकाहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद!

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फुलकाहा थाना पुलिस क्षेत्र में गश्ती एवं वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की, जहां से 25 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस के पहुंचते ही तस्कर अंधेरे और आसपास के इलाके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Advertisements
Ad 1

पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त कर थाना लाया तथा मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। फरार तस्कर की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही फरार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

सुधा डेयरी की ‘जन कल्याण कोष योजना’ का शुभारंभ

16 जून को फुलवारी में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सक्रिय, कुरकुरी और नदियावां के बीच स्थल चयन पर मंथन

हरे कृष्ण-हरे राम के जयघोष से गूंज रहा कथा परिसर, रुक्मिणी-कृष्ण विवाह प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

error: