बिहार

देश में कच्चे तेल, एलपीजी और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य-सरकार

दिल्ली,  सोनू कुमार :  पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद देश में कच्चे तेल, एलपीजी और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

नई दिल्ली में आज अंतर-मंत्रालयी प्रेस वार्ता में मंत्रालय के अपर सचिव प्रवीण खन्नूजा ने बताया कि देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि ईंधन की निर्बाध आपूर्ति और ऊर्जा सुरक्षा बनाए रखने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं।

उन्होंने बताया कि देश की रिफाइनरियों और गैस प्रसंस्करण इकाइयों में कल लगभग 53 हजार मीट्रिक टन उत्पादन हुआ। ये संकट से पहले के स्तर की तुलना में लगभग 60 प्रतिशत अधिक है।

रसायन और उर्वरक मंत्रालय की अपर सचिव अपर्णा शर्मा ने कहा कि देश में उर्वरकों का भंडार भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

सुश्री शर्मा ने बताया कि इस वर्ष खरीफ सीजन के लिए कृषि और किसान कल्याण विभाग ने 380 लाख मीट्रिक टन से अधिक उर्वरकों की आवश्यकता का अनुमान लगाया है। अब तक किसान लगभग 86 लाख मीट्रिक टन उर्वरक खरीद चुके हैं।

Related posts

न्यूज़ क्राइम 24 खबर का असर : पार्षद ने लिया संज्ञान, सड़क और जलजमाव की समस्या के समाधान का आश्वासन

विधायक देवंती यादव ने जगाया देशप्रेम का जज्बा, हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

गन्ना विस्तार अभियान के तहत दरभंगा जिले के 24,215 किसानों ने प्राप्त की गन्ना आईडी

error: