बिहार

पटना ग्रामीण एसपी ने सुनीं आमजन की शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पटना कुंदन कुमार ने प्रतिदिन की भांति सोमवार को भी जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं।

Advertisements
Ad 1

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से एसपी को अवगत कराया। शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन तथा विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निष्पादन किया जाए, ताकि आम लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके और पुलिस-जनता के बीच विश्वास और मजबूत हो। पुलिस प्रशासन द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जा रही इस जनसुनवाई से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया में तेजी आ रही है।

Related posts

शेखपुरा में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम, डीएम ने 16 आवेदनों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

शेखपुरा डीएम ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया, बच्ची इरा को लिया गोद

शेखपुरा समाहरणालय में गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग शिविर, 136 लोगों की जांच में 32 में मिले लक्षण

error: