बिहार

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने आलोक कुमार सिंह

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आज पटना के रविन्द्र भवन में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का राज्यस्तरीय महाधिवेशन सह प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु चुनाव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत श्री आलोक कुमार सिंह एवं श्री प्रशांत कुमार पंकज को वैध उम्मीदवार घोषित किया गया था।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज नामांकन वापसी की अवधि के दौरान दोनों उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी को सर्वसम्मति से बिहार प्रदेश अध्यक्ष के चयन हेतु अधिकृत कर दिया।

Advertisements
Ad 1

दोनों उम्मीदवारों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत किए जाने के उपरांत आदरणीय श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी ने संगठन की एकता, कार्यकर्ताओं की भावना एवं पार्टी हित को ध्यान में रखते हुए श्री आलोक कुमार सिंह को राष्ट्रीय लोक मोर्चा, बिहार प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री प्रशांत कुमार पंकज और श्री सुभाष चंद्रवंशी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं श्री हिमांशु पटेल को प्रदेश प्रधान महासचिव पद की जिम्मेदारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी ने नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में बिहार प्रदेश संगठन और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनेगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्री आलोक कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों को बधाई दी तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related posts

कंगन घाट पर चला स्वच्छता एवं पूजन सामग्री पुनर्चक्रण अभियान, 1200 किलो कचड़ा किया गया एकत्रित

बिहार में मिथकों पर भारी पड़ा संवाद, लाखों बेटियों तक पहुंचा एचपीवी सुरक्षा कवच

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 09 जून को स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित किया जाएगा विशेष कार्यक्रम

error: