बिहार

पटना में यातायात पुलिस का विशेष अभियान, ओवरलोड ऑटो चालकों पर कार्रवाई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना को जाम मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से पटना यातायात पुलिस द्वारा रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) द्वितीय एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) चतुर्थ ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारियों की मौजूदगी में डाकबंगला चौराहा से लेकर फ्रैज़र रोड तक सघन वाहन जांच की गई। इस दौरान निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले ऑटो चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर जुर्माना लगाया गया तथा चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई।

Advertisements
Ad 1

अभियान के दौरान ऑटो चालकों को निर्देश दिया गया कि वे अधिक सवारी बैठाने के लिए बीच सड़क पर वाहन न रोकें और न ही ओवरलोडिंग करें, क्योंकि इससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे ओवरलोडेड वाहनों में सफर करने से बचें तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित और जाम मुक्त पटना के निर्माण में नागरिकों की सहभागिता भी आवश्यक है। यातायात पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related posts

कंगन घाट पर चला स्वच्छता एवं पूजन सामग्री पुनर्चक्रण अभियान, 1200 किलो कचड़ा किया गया एकत्रित

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने आलोक कुमार सिंह

बिहार में मिथकों पर भारी पड़ा संवाद, लाखों बेटियों तक पहुंचा एचपीवी सुरक्षा कवच

error: