बिहार

बाबा जसपाल सिंह द्वारा तख्त साहिब लंगर के लिए तीन ट्रक गेहूं भेंट की गई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) 1 जून पंजाब से बाबा सतनाम सिंह तीन ट्रक गेहूं लेकर तख्त पटना साहिब पहुंचे। सुल्तानपुर लोधी और कपूरथला की संगत के द्वारा पिछले लम्बे समय से तख्त साहिब के लंगर के लिए गेहूं भेजी जाती है मगर अब संगत की आमद अधिक होने के चलते प्रबन्धकों की अपील पर बाबा सतनाम सिंह के द्वारा पहले से दुगनी मात्रा में गेहूं आसपास के गांवों से एकत्र करके तख्त साहिब भेजी गई है।

Advertisements
Ad 1

आने वाले दिनों में 3 और ट्रक गेहूं के आने की बात कही गई है। तख्त पटना साहिब के एडीषनल हैड ग्रन्थी ज्ञानी दलीप सिंह के द्वारा अरदास की गई। इस मौके पर अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, सुपरीटेंडेट दलजीत सिंह भी मौजूद रहे। सरदार जगजोत सिंह सोही ने समुची प्रबन्धक कमेटी की ओर से बाबा जसपाल सिंह और अन्य संगत का आभार प्रकट किया गया।

Related posts

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों का संवाद, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर सहमति

भारत-म्यामां व्यापार, निवेश और ऊर्जा में करीबी साझेदारी मजबूत करने पर सहमत हुए

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहटा स्थित आईसीडी एवं इंटीग्रेटेड इर्रैडिएशन सेंटर का किया निरीक्षण

error: