बिहार

अधिवक्ता संघ की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा को भावभीनी विदाई दी

बिहारशरीफ,  राकेश : नालंदा जिला अधिवक्ता संघ की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा को भावभीनी विदाई दी गई। उनके स्थानांतरण के अवसर पर आयोजित समारोह में अधिवक्ताओं ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं।अपने लगभग 10 महीने के कार्यकाल में जिला जज गुरविंदर सिंह मल्होत्रा ने नालंदा व्यवहार न्यायालय में कई सराहनीय कार्य किए। उन्होंने न्यायालय परिसर को आधुनिक सुविधाओं और प्राकृतिक सौंदर्य से बेहतर बनाने की दिशा में अहम पहल की। उनके कार्यों और व्यवहार के कारण अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कर्मियों में उनके प्रति विशेष सम्मान और अपनापन देखने को मिला। विदाई समारोह के दौरान कई अधिवक्ता भावुक भी नजर आए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र Kumar ने की, जबकि महासचिव दिनेश कुमार ने मंच संचालन किया। इस मौके पर जिला जज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।बार और बेंच एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में अधिवक्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। नालंदा में मिला प्यार और सहयोग मैं जीवनभर नहीं भूल पाऊंगा।”

Advertisements
Ad 1

जिला जज ने कहा कि वे हमेशा न्यायिक अधिकारियों को अधिवक्ताओं का सम्मान करने और उनके कानूनी पक्ष को गंभीरता से सुनने का निर्देश देते रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में जब भी नालंदा के अधिवक्ताओं को उनकी जरूरत होगी, वे हरसंभव सहयोग के लिए तैयार रहेंगे। बता दें कि पटना हाईकोर्ट के आदेश पर गुरविंदर सिंह मल्होत्रा का तबादला मधेपुरा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर किया गया है, जबकि किशनगंज के जिला जज सुधांशु कुमार को नालंदा का नया जिला जज बनाया गया है।

Related posts

बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन ट्रायथल बायथल टीम गुजरात के लिए रवाना

शेखपुरा में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम, अपर समाहर्ता ने सुनी 19 फरियाद

शेखपुरा जिला प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता का एक्शन मोड : विकास योजनाओं की समीक्षा के बाद बाढ़ तैयारी पर बैठक

error: