बिहार

पटना में वाहन जांच के दौरान हथियार, स्मैक और कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना के मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार यानी 26 मई 2026 को वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से हथियार, जिंदा कारतूस और स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुसल्लहपुर थाना पुलिस सैदपुर नहर रोड के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान नंदनगर कॉलोनी की ओर से आ रहे कुछ युवक पुलिस की जांच देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस बल की सहायता से घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया।

Advertisements
Ad 1

पकड़े गए युवकों की विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास से 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस, 22.14 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ, 1500 रुपये नगद एवं 03 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने पूरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि अपराध और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी

Related posts

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

स्मैक, अवैध राइफल और 4.28 लाख नकदी के साथ युवक गिरफ्तार!

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी जारी, पुलिस ने युवक को दबोचा

error: