बिहार

मॉनसून तैयारी पर मंत्री से मिले सांसद, जलजमाव मुद्दे पर नगर विकास मंत्री से चर्चा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आज पटना साहिब के सांसद एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने आज मानसून के मद्दे नजर बिहार के नव नियुक्त नगर विकास मंत्री श्री नीतीश मिश्रा से विस्तार से बात की और उनकी व्यक्तिगत निगरानी में कुछ सघन कार्यवाही कराने का आग्रह किया । विशेष रूप से श्री प्रसाद ने उनसे आग्रह किया कि पटना के सभी क्षेत्रों में विशेष रूप से आवासीय इलाकों में जैसे कंकड़बाग, कदमकुंआ, राजेंद्र नगर, श्री कृष्णापूरी, श्री कृष्णा नगर, पोस्टल पार्क, मीठापुर, राजवंशी नगर और पाटलिपुत्र कॉलोनी आदि क्षेत्रों में मेन हॉल की सफाई को प्राथमिकता दिया जाए। कौन – कौन मेन हॉल पूरी तरफ से साफ हो गए उसका एक डाटा बनाए जाए और जो नहीं साफ हो पाया उसके बारे में दायित्व भी निर्धारित किया जाए । साथ ही पटना में जितने पंप और संप हाउस है उनकी ऑपरेटिंग स्थिति क्या है विशेष रूप से रख – रखाव मैनपावर की स्थिति, ईंधन आदि की उपलब्धता इसकी पूरी चिंता की जाए। इसके अलावे उन्होंने पटना के जितने छोट बड़े नाले है उसकी गाद की सफाई का विशेष आग्रह किया। अगर बरसात के पहले गाद निकल कर सफाई हो जाएंगी की पानी का बहाव जल्दी होगा और पानी जल्दी निकल जायेगा।

श्री प्रसाद ने उनसे विशेष रूप से आग्रह किया जो पटना के बड़े नाले है बादशाही पईन, सैदपुर – रामपुर नाला, राजीव नगर नाला, बाबा चौक, बाकरगंज नाला इन सभों की सफाई / उड़ाही प्राथमिकता से कार्यवाही की जाए। श्री प्रसाद ने मंत्री नीतीश मिश्रा जी को विशेष रूप से बताया कि इन छोटी – छोटी आवश्यकताओं का समय रहते प्रभावी निगरानी की जाएंगी तो बरसात में पानी जमेगा भी तो तुरंत निकल भी जाएगा ! मंत्री जी ने आश्वस्त किया कि वो जरूर इसको अपने स्तर से भी देखेंगे।

Advertisements
Ad 1

श्री प्रसाद ने मंत्री से आग्रह किया कि बुडको के द्वारा जगह जगह सड़क काटी जाती है, नमामि गंगा योजना के अंतर्गत चल रहे काम की समीक्षा की जाए और जहां वो रोड कटिंग करते है तुरंत उस रोड की रिपेयर की व्यवस्था कराई जाए। अन्यथा आने वाली मानसून में ये रास्ते दुर्घटना संभावित क्षेत्र में बदल सकते हैं। आगामी बरसात से पहले इन समस्याओं का निदान जल्दी करना जरूरी है। माननीय मंत्री श्री नीतीश मिश्रा ने इन सभी विषयों पर पूरा ध्यान देने का आश्वासन किया।

Related posts

बिहार : सीएम सम्राट चौधरी की 3 अहम बैठकें : नल-जल का समय बढ़ेगा, सभी जिले फोरलेन से जुड़ेंगे

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने ‘अपनापन’ पुस्तक का विमोचन किया

क्वाड विदेश मंत्रियों ने नई दिल्ली बैठक में हिंद-प्रशांत से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की

error: