बिहार

वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के टेंपू संग दो गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजित। वाहन चेकिंग एवं छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने एक चोरी के टेंपू के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में पंकज कुमार, पिता-अरुण पांडे, निवासी-रामपुर थाना शकूराबाद जिला जहानाबाद, वर्तमान पता-पश्चिमी जयप्रकाश नगर थाना जक्कनपुर जिला पटना तथा सनी कुमार, पिता-श्याम सुंदर केसरी, निवासी-पश्चिमी जयप्रकाश नगर थाना जक्कनपुर जिला पटना शामिल हैं। पुलिस के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध टेंपू को रोका गया. जांच में वाहन चोरी का पाया गया, जिसके बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related posts

हड्‌डी की जगह दिल का आप्रेशन परिजनों पर गंभीर आरोप लगाया पुलिस ने की गलत FIR

विपक्ष के पास न विजन, न विकास का एजेंडा; मायावी ताकतों की जमानत होगी जब्त : उमेश सिंह कुशवाहा

जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने लगाया जनता दरबार, 15 लोगों की सुनी समस्याएं

error: