बिहार

पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस का विशेष अभियान, 29 अभियुक्त गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना के नेतृत्व में हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला तथा अन्य गंभीर कांडों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष समकालीन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पश्चिमी क्षेत्र में विगत 24 घंटे के दौरान कुल 29 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश के कारण 03 अभियुक्तों ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण भी किया है।

Advertisements
Ad 1

छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने 02 देशी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस, 01 वाहन एवं लगभग 05 लीटर अवैध शराब बरामद कर जब्त किया है। इसके अलावा वारंट, कुर्की एवं इश्तेहार के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में कुल 08 अभियुक्तों के खिलाफ कांडों का निष्पादन किया गया। इसी क्रम में तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के सहयोग से पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत 04 गुमशुदा युवक-युवतियों को सकुशल बरामद किया गया है। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अभियान की जानकारी दी गई।

Related posts

पुलिस दबिश और कुर्की की कार्रवाई के बीच अभियुक्त ने किया आत्मसमर्पण

ख़ास रिपोर्ट : मासूमों की जिंदगी बचाने में तन-मन-धन से जुटी पटना पुलिस

जनता दरबार में सुनी गईं 12 शिकायतें, त्वरित निष्पादन का निर्देश

error: