बिहार

भारत ने सभी प्रकार के आतंकवाद से निपटने के लिए एकजुट वैश्विक प्रयासों का आह्वान किया

दिल्ली,  सोनू कुमार : भारत ने सीमा पार आतंकवाद सहित सभी प्रकार के आतंकवाद से निपटने के लिए एकजुट वैश्विक प्रयासों का आह्वान किया है। आज नई दिल्ली में आयोजित 11वीं वार्षिक ब्रिक्स आतंकवादरोधी कार्य समूह की बैठक को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय में पश्चिमी मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने आतंकवाद को पनाह देने और समर्थन करने वालों को जवाबदेह ठहराने की आवश्यकता पर बल दिया।

श्री जॉर्ज ने आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता और आतंकी वित्तपोषण, कट्टरता और आतंकी गुटों की उभरती प्रौद्योगिकियों के दुरुपयोग से निपटने के लिए मजबूत अंतरराष्ट्रीय सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने ब्रिक्स आतंकवादरोधी तंत्र को अधिक लचीला, समावेशी और परिणामोन्मुखी बनाने का भी आग्रह किया।

Related posts

गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाटों की सड़कें जलमग्न; एसडीओ कशिश बख्शी ने किया निरीक्षण

जमीनी विवाद में पद के दुरुपयोग के आरोप में कड़ौना थानाध्यक्ष निलंबित

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

error: