बिहार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अपनी पत्नी, माता और बच्ची के संग आज तख्त पटना साहिब नतमस्तक होने के लिए पहंुचे। तख्त पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष गुरुविन्दर सिंह, प्रवक्ता सुदीप सिंह, हरदेव सिंह सोही, मानविन्दर सिंह, सुपरीटेंडेट दलजीत सिंह, मैनेजर हरजीत सिंह के द्वारा पटना एयरपोर्ट पर उनका फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया। तख्त पटना साहिब माथा टेकने पर जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह के द्वारा उन्हंे सिरोपा भेंट किया गया। उन्होने परिवार संग कीर्तन श्रवण किया और गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज और माता साहिब कौर जी के जोड़ा साहिब के दर्षन भी किए। इस मौके पर सरदार भगवंत सिंह मान ने पंजाब की खुशहाली के लिए अरदास भी की।

तख्त पटना साहिब कमेटी प्रबन्धकों के द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह, कृपाण भेंट किया गया। इस मौके पर उनके द्वारा तख्त साहिब की मैगजीन गोबिन्द प्रकाश के मई माह की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। उसके पश्चात भगवंत सिंह मान परिवार संग गुरुद्वारा गुरु का बाग पहुंचे जहां उन्होंने गुरु महाराज का शुकराना कर पौधा भी लगाया गया। उनके परिवार का मानना है कि इसी स्थान पर अरदास करने से उन्हें बच्चे की दात प्राप्त हुई इसलिए आज गुरु जी का धन्यवाद किया और पुनः पौधा लगाया गया। इसके बाद वह गुरुद्वारा बाल लीला साहिब साहिब भी नतमस्तक होने पहुंचे जहां कार सेवा वाले बाबा भूरी जी के मुखी बाबा गुरविन्दर सिंह द्वारा उनका सम्मान किया गया।

Advertisements
Ad 1

सरदार भगवंत सिंह मान ने कहा उनका सौभाग्य है कि उन्हें आज एक बार फिर से गुरु गोबिन्द सिंह जी जन्मस्थली में नतमस्तक होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इससे पहले भी वह और उनका परिवार तख्त साहिब माथा टेक चुका हैं। उन्होंने तख्त साहिब में प्रबन्ध, लंगर, साफ सफाई आदि की व्यवस्था के लिए प्रबन्धक कमेटी के कार्यों की सराहना की खासकर अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही की प्रशंसा करते हुए उन्हांेंने कहा कि गुरुघर में मुखिया की अहम जिम्मेवारी बनती है और वह अपने दायित्व का अच्छे से निर्वाह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब से जो भी संगत तख्त पटना साहिब आती है उनके द्वारा भी प्रबन्ध की प्रशंसा की जाती है।

Related posts

बिहार : राजकीय नलकूपों का रख-रखाव अब लघु जल संसाधन विभाग करेगा, सीएम ने दिए निर्देश

बिहार के 20 जिले गैस नेटवर्क से जुड़े, PNG कनेक्शन में रिकॉर्ड तेजी CMG की बैठक में समीक्षा

बिहार : सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर शेखपुरा डीएमने की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

error: