बिहार

शेखपुरा में सरकारी चापाकालों पर अवैध कब्जे पर प्रशासन का एक्शन, 4 लोगों पर FIR के आदेश

शेखपुरा, उमेश कुमार : भीषण गर्मी और जल संकट के बीच शेखपुरा जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। आज शनिवार को एसडीएम सुश्री प्रियंका कुमारी ने चेवाड़ा प्रखंड के लोहान पंचायत का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण में सामने आया कि लोहान गांव के 4 सरकारी चापाकालों में कुछ रसूखदार लोगों ने अवैध रूप से निजी मोटर लगा रखी थी। इससे आम ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशानी हो रही थी।

एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष और पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि सभी 4 अवैध कब्जाधारियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।

Advertisements
Ad 1

एसडीएम प्रियंका कुमारी ने कहा, “इस गर्मी में पेयजल पर सबका समान अधिकार है। सरकारी चापाकालों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा। दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।”

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत जताई है और उम्मीद जताई है कि अब उन्हें नियमित पानी मिल सकेगा।

निरीक्षण के दौरान चेवाड़ा के अंचलाधिकारी, पीएचईडी के अधिकारी और स्थानीय पुलिस भी मौजूद रहे।

Related posts

स्वास्थ्य उप केंद्र का औचक निरीक्षण, लापरवाह कर्मियों पर होगी कार्रवाई

60 साल के बुजुर्ग ने 22 वर्षीय युवती संग रचाई शादी, गांव में चर्चा का विषय बनी अनोखी प्रेम कहानी

एनसीवीबीडीसी की संयुक्त निदेशक ने किया कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक

error: