बिहार

स्व. कृष्ण भूषण कुमार की पत्नी को सरकारी नौकरी देगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना, पीयूष कुमार प्रियदर्शी : सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी स्व. कृष्ण भूषण कुमार की पत्नी श्रीमती शालू कुमारी को राज्य सरकार नियमानुसार सरकारी नौकरी देगी।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से शुक्रवार को शालू कुमारी और पीड़ित परिवार ने मुलाकात कर परिवार के भरण-पोषण और अन्य समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशील है और नियमानुसार पत्नी को सरकारी नौकरी के साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी। इससे पहले सरकार ने स्व. कृष्ण भूषण कुमार के आश्रित को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी थी।

गौरतलब है कि 28 अप्रैल को सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: