बिहार

पटना में मसाला व्यापारी की हत्या और विधायक राहुल कुमार के भाई के साथ हुई लूट की घटना से प्रमाणित होता है कि बिहार में सरकार का इकबाल समाप्त हो गया : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि पटना में अपराध की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। जहां हर दिन हत्याएं हो रही है वहीं लूट की घटनाओं में भी काफी वृद्धि हुई है। कल ही पटना में ब्लैक आउट रिहर्सल के समय सुलतानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुसल्लहपुर हाट में मसाला व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अभी इस मामले पर पुलिस अपराधियों की पहचान में ही लगी हुई थी, वहीं दूसरी ओर पटना शहर के ही पॉश इलाके कंकड़बाग में भी लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। आज ही अहले सुबह कंकड़बाग थाना क्षेत्र में राजद विधायक राहुल कुमार के भाई रोहित कुमार से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना हुई ,और बाइक पर सवार दो बदमाशों ने बीच सड़क पर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और कुछ ही सेकेंड में मौके से फरार हो गए।

एजाज ने आगे कहा कि बिहार में सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है और सरकार के स्तर से अपराध और अपराधियों पर कार्रवाई की दिशा में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। ऐसा लग रहा है कि बिहार में अपराधी मस्त है, शासन-प्रशासन पस्त है और सत्ता में बैठे नेता -पदाधिकारी मलाई काटने में व्यस्त है, जिस कारण इस तरह की परिस्थितियों का निर्माण हुआ है। अपराधी जब जहां चाहते हैं अपराध करके निकल जाते हैं और शासन और प्रशासन सिर्फ लकीर पर छड़ी पीटने का काम करती है।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: