बिहार

पंचायत में मनरेगा योजना में बड़े घोटाले का आरोप लगने से मचा हड़कंप

नालंदा,  राकेश : जिले के चंडी प्रखंड की बेलछी पंचायत में मनरेगा योजना में बड़े घोटाले का आरोप लगने से हड़कंप मच गया है। पंचायत उप प्रमुख दयाशंकर कुमार ने पंचायत रोजगार सेवक मनोज कुमार, तकनीकी सहायक पंकज कुमार और कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रेम कुमार लाल पर मिलीभगत कर फर्जी मस्टर रोल बनाकर लाखों रुपये की सरकारी राशि गबन करने का गंभीर आरोप लगाया है।

Advertisements
Ad 1

शिकायत डीडीसी से कर उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। आरोप है कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 में कई योजनाओं को कागजों पर पूरा दिखाकर भुगतान निकाल लिया गया, जबकि जमीन पर कोई काम नहीं हुआ। ग्रामीणों ने भी योजनाओं में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। हालांकि कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रेम कुमार लाल ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। अब पूरे मामले की जांच और कार्रवाई पर सबकी नजर टिकी हुई है।

Related posts

फुलकाहा में 251 कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा, भक्तिमय माहौल से गूंजा क्षेत्र

मॉडल विद्यालय की बदहाल व्यवस्था पर उठे सवाल…

सीमावर्ती क्षेत्र बेला में एसएसबी व बिहार पुलिस का संयुक्त गश्त अभियान

error: