बिहार

शेखपुरा में भूमि सर्वे की प्रगति जांचने डुमरी ग्राम पहुंचे डीएम, पारदर्शिता और समय सीमा पर दिया जोर

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद ने गुरुवार को बरबीघा प्रखंड के पिंजरी पंचायत स्थित डुमरी ग्राम का दौरा कर विशेष सर्वेक्षण कार्य का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाता, खसरा और जमीन की नापी के कार्यों की प्रगति और सटीकता की जांच की। फील्ड में तैनात कर्मियों और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्वे का काम पूरी पारदर्शिता और सही तरीके से पूरा हो। साथ ही सख्त हिदायत दी कि प्रक्रिया के दौरान आम जनता को अनावश्यक परेशान न किया जाए।

Advertisements
Ad 1

जिलाधिकारी ने सर्वे कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य तय किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान भूमि विवादों को कम करने और सरकारी रिकॉर्ड को पारदर्शी तरीके से अपडेट करने के लिए जरूरी है। इससे काम में तेजी आएगी और प्रशासन पर जनता का भरोसा मजबूत होगा।

निरीक्षण के समय अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

आरएलएसवाई कॉलेज रांची में एनसी कैडेट्स का भव्य विदाई समारोह आयोजित

ब्लैकआउट के दौरान 15 मिनट तक थम सी गई फुलवारी शरीफ की रफ्तार, लोगों ने बंद की घरों की लाइटें…

बिहार में अगले 5 साल में एयर कनेक्टिविटी 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

error: