बिहार

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी की पुण्यतिथि पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी श्रद्धांजलि‎


पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री ‘पद्मविभूषित’ सुशील मोदी की पुण्यतिथि पर आज पटना स्थित सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क, राजेंद्र नगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए।

‎पद्मविभूषित सुशील मोदी की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन गाथा तथा बिहार के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया।

‎इस मौके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दिवंगत नेता सुशील कुमार मोदी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, सादगी और जनसेवा के उच्च आदर्श स्थापित किए।

‎उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन की मजबूत नींव रखने, विकास को नई दिशा देने तथा संगठन को सशक्त बनाने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व और दूरदर्शी नेतृत्व हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। ‎भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि उनमें सबसे बड़ी विशेषता थी कि वे कार्यकर्ताओं की कार्यशैली और उसकी कार्यक्षमता की जबरदस्त पहचान रखते थे। वे सामाजिक समरसता और सामाजिक वर्गीकरण पर भी गहरी नजर रखते थे।

‎पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को अनुशासन प्रिय व्यक्तित्व बताते हुए भाजपा अध्यक्ष सरावगी ने कहा कि इस सभा में हम लोग सुशील मोदी की कृतियों को याद कर रहे हैं। उनकी संगठन के प्रति आदर को इससे समझा जा सकता है कि बड़े नेता होने के बावजूद उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्मान देना कभी नहीं भूले थे। उंन्होने कहा कि सही अर्थों में वे कार्यकर्ताओं के नेता थे और उनके लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि थे। इस श्रद्धांजलि सभा का संयोजन विधायक संजय गुप्ता ने किया।

‎इस अवसर पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम, खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, सांसद राधामोहन सिंह, विधायक मंगल पांडेय, विधायक विनोद नारायण झा, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक प्रमोद कुमार, विधायक गायत्री देवी, विधायक छोटी कुमारी, विधायक रत्नेश कुमार,विधान पार्षद राजेन्द्र गुप्ता, विधान पार्षद अनिल शर्मा, सवर्ण आयोग के अध्यक्ष महाचन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक अरूण कुमार सिन्हा, स्व. सुशील कुमार मोदी की धर्मपत्नी श्रीमती जेसी जॉर्ज मोदी, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, राधामोहन शर्मा, अनामिका पासवान सहित प्रदेश भाजपा के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सुशील मोदी की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

उद्योग विभाग के 4 महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रस्तावों को मिली कैबिनेट स्वीकृति

फिशर्स कार्ट मोबाइल फिश कियोस्क का शुभारंभ

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर शेखपुरा डीएम सख्त, 3 महीने की रिपोर्ट तलब

error: