बिहार

उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने चिली के विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पेरेज़ मैककेना से मुलाकात की

वाणिज्य,  सोनू कुमार : उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज चिली गणराज्य के विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पेरेज़ मैककेना और चिली प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-चिली व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते-सीईपीए की वार्ता की प्रगति की समीक्षा की।

चर्चा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया गया। चिली के साथ भारत की दीर्घकालिक साझेदारी की पुष्टि करते हुए श्री गोयल ने कहा है कि सरकार साझा विकास और समृद्धि के लिए आर्थिक सहयोग और संबंधों को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: