बिहार

नगर परिषद विस्तार के बाद कुरकुरी महादलित बस्ती में विकास योजनाओं की शुरुआत

फुलवारीशरीफ, अजीत। कुरकुरी महादलित बस्ती में नगर परिषद क्षेत्र विस्तार के बाद विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है. सोमवार को स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री श्याम रजक एवं नगर परिषद सभापति आफताब आलम ने संयुक्त रूप से कई जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया।

इस दौरान सामुदायिक भवन सह शेड निर्माण, सार्वजनिक शौचालय निर्माण और बस्ती में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी योजनाओं की शुरुआत की गई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्याम रजक ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में शामिल होने के बाद कुरकुरी महादलित बस्ती के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि यहां रहने वाले लोगों को भी शहरी सुविधाओं का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा.

Advertisements
Ad 1

नगर परिषद सभापति आफताब आलम ने भी कहा कि उपेक्षित बस्तियों तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और चरणबद्ध तरीके से सभी आवश्यक योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखीं. ग्रामीणों ने वार्ड संख्या-1 स्थित प्राथमिक विद्यालय कुरकुरी में सड़क निर्माण, मध्य विद्यालय के जर्जर भवन के जीर्णोद्धार, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग की. लोगों ने कहा कि वर्षों से उपेक्षित इस इलाके में अब विकास की नई उम्मीद जगी है। सभा की अध्यक्षता रामप्रवेश ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व मुखिया शैलेंद्र कुमार ने किया. कार्यक्रम में वार्ड पार्षद मोहम्मद मिनहाज, जदयू नेता गुड्डू रजक सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Related posts

मारवाड़ी युवा मंच पाटलिपुत्र शाखा ने गौ सेवा कर मनाया विशेष कार्यक्रम

एसडीबी पब्लिक स्कूल में मदर्स डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों ने मां के प्रति जताया प्रेम और सम्मान

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे मंत्री नंदकिशोर राम, कुलपति ने दिया आमंत्रण

error: