बिहार

जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं 20 शिकायतें, त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान द्वारा आयोजित जनता दरबार में आमजनों की कुल 20 शिकायतें सुनी गईं। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक सुना। साथ ही संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं उचित समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजनों की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है तथा जनता दरबार के माध्यम से लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: