बिहार

पटना में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, स्कूल और कॉलेज में आयोजित हुए शिक्षाप्रद कार्यक्रम

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के मार्गदर्शन में कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत दो अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में रोचक एवं शिक्षाप्रद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पटलीपुत्र पब्लिक स्कूल, फुलवारीशरीफ तथा मालतीधारी कॉलेज, नौबतपुर में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देना एवं सुरक्षित सड़क व्यवहार के प्रति जागरूक बनाना था। इस दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता, अस्पताल पूर्व चिकित्सा (फर्स्ट एड) तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सड़क चिन्हों, ट्रैफिक सिग्नल, पैदल यात्रियों की सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी सरल और रोचक तरीके से दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक उपचार की महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से युवाओं में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

Related posts

महावीर आरोग्य संस्थान में अब रात 9 बजे तक होगी पैथोलॉजिकल जांच

पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेरोजगार बेटों को रोजगार, शिक्षक अभ्यर्थियों को लाठी यह अन्याय नहीं चलेगा : राजेश राम

मंत्री संजय कुमार ने गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री पद का ग्रहण किया पदभार

error: