बिहार

मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, देशी कट्टा व 10 बैरल के साथ दो हथियार तस्कर गिरफ्तार!

पटना, अजित। राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलदारीचक में एसटीएफ बिहार, गौरीचक थाना पुलिस और नालंदा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. पुलिस ने देशी कट्टा, कट्टे के 10 बैरल, एक मोटरसाइकिल और 12,750 रुपये नकद के साथ दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर नालंदा जिले में संचालित एक मिनी गन फैक्ट्री का भी उद्भेदन किया गया है। पुलिस के अनुसार 01.05.2026 को एसटीएफ बिहार, पटना से गौरीचक थाना को सूचना मिली थी कि रोहिलापर निवासी महेश यादव अपने साथी सदन प्रसाद के साथ बेलदारीचक स्थित चुहरमल बाबा मंदिर के पास हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाला है।

सूचना मिलते ही परि. सहा. पुलिस अधीक्षक सह थानाध्यक्ष गौरीचक सुषमा सागर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर इलाके में घेराबंदी की गई। कुछ देर बाद एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से धनरुआ की ओर से तथा दूसरा बेलदारीचक की ओर से वहां पहुंचा। जैसे ही झोले में रखे सामान का आदान-प्रदान किया जाने लगा, पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी कट्टा और 10 तैयार बैरल बरामद किए गए। पूछताछ में गिरफ्तार सदन प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र निवासी संतोष विश्वकर्मा से कट्टे का बैरल खरीदकर लाता था.

इसके बाद वह बैरल हथियार बनाने वाले कारीगर कृष्णा विश्वकर्मा को देता था, जो नगरनौसा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में किराये के कमरे में रहकर कट्टा तैयार करता था. तैयार हथियार वह महेश यादव को बेचता था, जो आगे ग्राहकों तक इसकी सप्लाई करता था। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर चिकसौरा थाना पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद नालंदा पुलिस ने बाजितपुर गांव में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए हथियार बनाने वाले कारीगर कृष्णा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर महेश यादव, पिता स्व. लालदेव यादव, ग्राम रोहिलापर, थाना भगवानगंज, जिला पटना, सदन प्रसाद, पिता रामजयपाल प्रसाद, ग्राम हुराड़ी, थाना चिकसौरा, जिला नालंदा,कृष्णा विश्वकर्मा, पिता राजू विश्वकर्मा, थाना चिकसौरा, जिला नालंदा का हैं।

Advertisements
Ad 1

एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि

पुलिस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है. शुरुआती जांच में हथियारों की सप्लाई पटना और आसपास के इलाकों में किए जाने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि एक देशी कट्टा, देशी कट्टा के 10 बैरल, एक मोटरसाइकिल, 12,750 रुपये नकद बरामद हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस पूरे अभियान में परि. सहा. पु. अधीक्षक सह थानाध्यक्ष सुषमा सागर, पु.अ.नि. रवि कुमार, पु.अ.नि. धर्मेंद्र कुमार गिरि, पु.अ.नि. विमलेश कुमार, स.अ.नि. अकलू प्रसाद समेत गौरीचक थाना के सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन की आम बैठक संपन्न, 21 जिलों की भागीदारी

मुख्यमंत्री घोषणा के अनुपालनार्थ पटना जिला में भी प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तरों पर ‘सहयोग शिविर’

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित होकर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

error: