शेखपुरा, उमेश कुमार : कल 3 मई को होने वाली NEET UG-2026 परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण कराने के लिए शेखपुरा जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। DM शेखर आनंद और SP बलिराम कुमार चौधरी ने शनिवार को सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग की।
परीक्षा की टाइमिंग और सेंटर :
- केंद्र: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, शेखपुरा
- समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
- एंट्री टाइम: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक। 1:30 के बाद एंट्री बंद।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम :
- धारा 163 लागू : परीक्षा केंद्र के आसपास BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा। अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित।
- मेटल डिटेक्टर से जांच : मुख्य द्वार पर ही सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी होगी। चिट-पुर्जा, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना पूरी तरह बैन।
- वीडियोग्राफी : बैंक से प्रश्न-पत्र लाने और केंद्र पर खोलने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। स्ट्रांग रूम की 24 घंटे CCTV निगरानी।
- उड़नदस्ता : गश्ती दल-सह-उड़नदस्ता दल लगातार भ्रमणशील रहेगा।
- मजिस्ट्रेट-फोर्स तैनात : केंद्र पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल तैनात रहेंगे।
बुनियादी सुविधाएं :
- नगर परिषद को पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश।
- बिजली विभाग निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।
- सिविल सर्जन केंद्र पर एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम तैनात रखेंगे।
DM की चेतावनी :
DM शेखर आनंद ने कहा कि कदाचार में लिप्त पाए जाने पर ‘बिहार परीक्षा कदाचार निवारण अधिनियम’ के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई होगी। सभी परीक्षार्थी समय से केंद्र पहुंचें।
ब्रीफिंग में ये रहे मौजूद :
SDO, वरीय उप समाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी, SDPO, DEO, JNV प्राचार्य समेत सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
