बिहार

सोरंगपुर में प्रेसबायोपिया जांच शिविर: 300 महिलाओं को मिला लाभ, चश्मा वितरण शुरू

फुलवारीशरीफ, अजीत। फुलवारी शरीफ प्रखंड के सोरंगपुर गांव में नई दिशा नारी शक्ति महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा डीबीएस एवं पीसीआई इंडिया के सहयोग से प्रेसबायोपिया (उम्र से संबंधित दृष्टि समस्या) आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जांच के साथ-साथ जरूरतमंद महिलाओं के बीच चश्मा का वितरण भी किया गया।

Advertisements
Ad 1

शिविर के दौरान संघ विकास कार्यपालक अमित कुमार ने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं की नजर धुंधली होने लगती है, जिससे उनके दैनिक कार्यों और आजीविका पर असर पड़ता है. इसी समस्या के समाधान के लिए इस तरह के शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि महिलाओं की कार्य क्षमता बनी रहे और उनकी उत्पादकता में कमी न आए. उन्होंने कहा कि प्रखंड के प्रत्येक गांव में इस तरह के शिविर लगाए जाएंगे और लगभग 10000 महिलाओं के बीच चश्मा का वितरण किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि बेहतर दृष्टि से महिलाओं की कार्य गुणवत्ता में सुधार होगा, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। इस मौके पर पीसीआई इंडिया के संदीप कुमार, नई दिशा से रोहित कुमार, दृष्टि उद्यमी सुनीता देवी, अमृता कुमारी, सुजाता देवी, ज्ञानती देवी, ललिता देवी, इंदु देवी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं. शिविर में कुल 300 महिलाओं की आंखों की जांच कर उन्हें लाभान्वित किया गया और आवश्यकतानुसार चश्मा वितरित किया गया।

Related posts

बंद चीनी मिलों को सहकारी संस्थाओं के माध्यम से चलाने के लिए एक्ट में होगा संशोधन

राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो भी भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा : अरविंद शर्मा‎

तक्षशिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन में महिला सशक्तिकरण व जेंडर संवेदनशीलता पर सेमिनार आयोजित

error: