बिहार

मध्य विद्यालय नवाबगंज में शिक्षिका सुनीता माला को भावभीनी विदाई, 28 वर्षों की सेवा के बाद हुईं सेवानिवृत्त

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय नवाबगंज में गुरुवार को 28 वर्षों तक सेवाएं देने वाली शिक्षिका सुनीता माला के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने किया। विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने फूल-माला, शॉल और बुके भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस दौरान बच्चों ने फूलों की वर्षा कर अपनी प्रिय शिक्षिका को सम्मानित किया।

प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने कहा कि सुनीता माला का सेवानिवृत्त होना विद्यालय परिवार के लिए भावुक क्षण है। उन्होंने कहा कि वे एक अभिभावक स्वरूप, मिलनसार, कर्मठ एवं लगनशील शिक्षिका रही हैं। उनका सेवा काल अत्यंत प्रेरणादायक रहा। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह सदैव याद रखा जाएगा। विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि सुनीता माला ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस मौके पर सहायक शिक्षक आलोक दत्त, अनवर हुसैन, दीनानाथ पौद्दार, ममता कुमारी, अर्चना तिवारी, दीपा कुमारी, शाहजहां, अमित कुमार, कृष्ण कुमार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

सुनीता माला ने वर्ष 1989 में बसमतिया विद्यालय से अपनी सेवा शुरू की थी। वर्ष 1998 में मध्य विद्यालय नवाबगंज में पदस्थापित हुईं। इसके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में भी उन्होंने जिम्मेदारी निभाई। लगभग 28 वर्षों तक विद्यालय में उत्कृष्ट योगदान देने के बाद गुरुवार को सेवानिवृत्त हुईं।

Advertisements
Ad 1

बाल संसद चुनाव भी संपन्न :

विदाई समारोह के बाद विद्यालय में बाल संसद के निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री पद पर प्रिया गुप्ता, उपप्रधानमंत्री सोनाक्षी कुमारी, शिक्षा मंत्री आशीष कुमार, उप शिक्षा मंत्री अंजली कुमारी, एमडीएम मंत्री राघव कुमार एवं उप एमडीएम मंत्री रिमझीम खातून को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

बंद चीनी मिलों को सहकारी संस्थाओं के माध्यम से चलाने के लिए एक्ट में होगा संशोधन

राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो भी भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा : अरविंद शर्मा‎

सोरंगपुर में प्रेसबायोपिया जांच शिविर: 300 महिलाओं को मिला लाभ, चश्मा वितरण शुरू

error: