बिहार

मध्य विद्यालय नवाबगंज में बाल संसद चुनाव संपन्न, बच्चों में दिखा लोकतंत्र का उत्साह

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय नवाबगंज में बुधवार को बाल संसद चुनाव को लेकर सुबह से ही उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। विद्यालय परिसर पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आया और छात्र-छात्राओं में मतदान को लेकर खासा जोश देखा गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी। विद्यालय परिसर को मतदान केंद्र का रूप दिया गया, जहां बच्चे कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए। मतदान प्रक्रिया के दौरान अनुशासन, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों का विशेष ध्यान रखा गया।

प्रधानाध्यापक सह चुनाव प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बाल संसद चुनाव बच्चों को लोकतंत्र, नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और मतदान प्रक्रिया से परिचित कराने का सशक्त माध्यम है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे समाज में अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। विद्यालय में कुल 597 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर 12:30 बजे मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई, जिसके बाद सभी प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया। मतदान समाप्ति के बाद मतगणना कर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई।

Advertisements
Ad 1

प्रधानमंत्री समेत विभिन्न मंत्री पदों के लिए कुल 38 छात्र-छात्राओं ने चुनाव मैदान में अपनी दावेदारी पेश की थी। सभी प्रत्याशी पिछले कई दिनों से प्रचार-प्रसार कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हुए थे। चुनाव को सफल बनाने में शिक्षक मोहम्मद अनवर हुसैन, सुनीता माला, आलोक दत्त, ममता कुमारी, अर्चना तिवारी, दीनानाथ पोद्दार, शाहजहां, अमित कुमार, कृष्ण कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यालय परिसर में बच्चों के बीच लोकतंत्र का यह उत्सव पूरे दिन आकर्षण का केंद्र बना रहा।

Related posts

12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गंगा के तट पर योग करने जुटे लोग

माहुरी वैश्य मंडल के नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों लोगों की आंखों की जांच, निःशुल्क दवा-चश्मा वितरित

बिहार के स्कूल-कॉलेजों के पाठ्यक्रम में शामिल होगा योग : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

error: