बिहार

मिशन नौनिहाल सम्मान की “भूंजा पार्टी” में बच्चों के बीच पहुंचे फिल्म स्टार पंकज केसरी

फुलवारीशरीफ, अजित। संपतचक प्रखंड अंतर्गत भोगीपुर-चकपुल (एकतापुरम) में “मिशन नौनिहाल सम्मान” द्वारा संचालित निःशुल्क ट्यूशन केंद्र पर उस वक्त भावनाओं से भरा एक अविस्मरणीय दृश्य देखने को मिला, जब फिल्म जगत के चर्चित अभिनेता पंकज केसरी ने अपनी आत्मीय उपस्थिति से बच्चों के बीच खुशियों की रोशनी फैलाई. उनके आगमन से नन्हे चेहरों पर जो उल्लास झलका, वह किसी बड़े उत्सव से कम नहीं था। कार्यक्रम में सादगी और अपनत्व से सजी नमक, मिर्च और प्याज के साथ “भूंजा पार्टी” ने माहौल को खास बना दिया. साधारण सा यह आयोजन बच्चों के लिए किसी बड़े जश्न जैसा प्रतीत हुआ—जहां हर कौर में अपनापन और हर मुस्कान में संतोष झलक रहा था. दिहाड़ी मजदूरों एवं कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों के बीच अपने प्रिय अभिनेता को पाकर भावनाएं उमड़ पड़ीं और यह पल उनके लिए यादगार बन गया।

Advertisements
Ad 1

बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ पंकज केसरी से बातचीत की, उनके साथ सेल्फी ली और शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया. अभिनेता ने भी बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी ताकत है और यही उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाएगी। “मिशन नौनिहाल सम्मान” देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के प्रेरणादायी आदर्शों पर आधारित एक सराहनीय पहल है, जो वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर समाजसेवी सुखदेव बाबू, रॉकी मुखिया, बिनेश पासवान, मिन्ता पासवान, तृषा पासवान समेत सैकड़ों बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित रहे और सभी ने इस अनूठे आयोजन की सराहना की।

Related posts

बरसात से पहले वार्डों में पहुंचे संपतचक नगर परिषद अध्यक्ष, लोगों की समस्याएं सुनीं

नई दरों पर शुरू हुआ जमीन का निबंधन, बढ़ी स्टाम्प ड्यूटी से महंगी हुई खरीद-बिक्री, महिलाओं को अतिरिक्त छूट

जमीन विवाद में रंगदारी और जानलेवा हमले का आरोप, परसा बाजार थाने में शिकायत

error: