बिहार

अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन पटना द्वारा संयुक्त छापेमारी की गई

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। जिलाधिकारी, पटना के निर्देश पर दिनांक 29.04.2026 को सुबह  07:00 बजे से बेऊर थाना अंतर्गत अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन, पटना द्वारा संयुक्त छापेमारी की गई, जिसमें  जिला खनन पदाधिकारी, पटना, खान निरीक्षक एवं बेऊर थानाध्यक्ष सम्मिलित थे।

Advertisements
Ad 1

जांच के क्रम में बेऊर थाना अंतर्गत पटना -गया रोड में बालू लदे ट्रैक्टर की जांच की गई जिसमें रोड के किनारे अवैध बालू लदे ट्रैक्टर का  परिचालन पाया गया। उक्त के  आलोक में मौके से कुल  17 ट्रैक्टर ट्रॉली सहित जप्त करते हुए संबंधित वाहन मालिक के विरुद्ध बेऊर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही बिहार खनिज (रियायत, अवैध खनन निरोध, परिवहन एवं भंडारण) नियमावली, 2019, यथा संशोधित 2024 के तहत कुल 19 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया गया है।

Related posts

शेखपुरा डीएम ने की योजनाओं की समीक्षा, मनरेगा-स्वच्छता पर सख्ती

बरबीघा नगर परिषद की बोर्ड बैठक सम्पन्न, साफ-सफाई व लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्णय

तख्त पटना साहिब रेलवे काउंटर पर श्रृद्धालुओं से दुर्व्यवहार करने वालों पर होगी कार्यवाई: लखविन्दर सिंह

error: