बिहार

अग्निशमन टीम का जनजागरूकता अभियान शुरू

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा नवाबगंज में अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा सोमवार को जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में आग से बचाव तथा सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। अग्निशमन टीम ने पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज, गैस एजेंसियों, विभिन्न प्रतिष्ठानों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर लोगों को पंपलेट वितरित किए और आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों से अवगत कराया।

Advertisements
Ad 1

टीम ने संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों के संचालकों से अग्निशमन यंत्र लगाने की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता से किसी भी आपात स्थिति में बड़े हादसे को टाला जा सकता है। अभियान के दौरान सब ऑफिसर मोहम्मद वकील आलम, अग्निक टीपू खान, बिजेंद्र कुमार एवं पूजा कुमारी मौजूद रहे। ऑफिसर मोहम्मद वकील आलम ने कहा यह अभियान जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी, अररिया के दिशा निर्देश के आलोक में चलाया जा रहा है।

Related posts

डीएम ने जनता दरबार में सुनीं 13 फरियादें, एक सप्ताह में समाधान के निर्देश

पटना में बड़ी वारदात टली, पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को दबोचा

नाव और टेंपू से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, एक बालक निरुद्ध

error: