बिहार

सत्तार मेमोरियल कॉलेज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

पटना, अजित। फुलवारी शरीफ स्थित सत्तार मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, पटना में 15 अप्रैल 2026 को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर नेत्रवेदम नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओं, शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने भाग लिया। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सबिताब कुमार की टीम ने लोगों की आंखों की जांच की और आंखों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जरूरतमंद लोगों को उचित उपचार के लिए परामर्श देते हुए चिकित्सालय जाकर इलाज कराने की सलाह दी गई।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के शिविर का उद्देश्य महाविद्यालय एवं समाज में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद लोगों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि समय-समय पर जांच और सही उपचार से आंखों की गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के समन्वयक राकेश कुमार, राजीव कुमार सहित अन्य शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई. अंत में प्राचार्य ने नेत्रवेदम नेत्र चिकित्सालय की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

BREAKING : भीषण गर्मी पर DM पटना का बड़ा आदेश: कक्षा 5 तक 11:30 बजे के बाद क्लास बंद

जमुई सांसद अरुण कुमार भारती ने की बिजली आपूर्ति की समीक्षा, भीषण गर्मी में 24 घंटे निर्बाध बिजली के निर्देश

समावेशी शिक्षा पर एकदिवसीय संगोष्ठी, नई शिक्षा नीति 2020 पर हुआ मंथन

error: