बिहार

एनडीपीएस मामले का प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कांड संख्या 209/24 में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 दिसंबर 2024 को दर्ज मामले में धारा 08/20 (b)(ii)(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त मुन्ना उर्फ मैनुद्दीन (पिता- तस्लीमुद्दीन), निवासी कोशिकापुर, थाना फुलकाहा, जिला अररिया को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related posts

पटना में रात्रिकालीन गश्ती का औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

error: