बिहार

फुलकाहा थाना पुलिस की कार्रवाई, चोरी की बाइक के साथ 210 बोतल नेपाली शराब बरामद!

अररिया, रंजीत ठाकुर। जिले के फुलकाहा थाना पुलिस ने मध्य निषेध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नवाबगंज वार्ड संख्या 10, नया टोला में छापेमारी कर अवैध शराब के साथ एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

Advertisements
Ad 1

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने छापेमारी के दौरान 210 बोतल नेपाली दिलवाले शराब, जिसकी कुल मात्रा लगभग 63 लीटर है, जब्त की। इसके साथ ही एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई, जो बथनाहा थाना क्षेत्र के हटिया से चोरी हुई थी। थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल एवं शराब को जब्त कर लिया गया है और मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Related posts

नशे की लत से बर्बाद हो रही है कितने लोगों की जिंदगी कई बीबी का मिटा सिंदूर

मानदेय बढ़ाने की मांग पर संपतचक में सफाई व्यवस्था ठप, लोगों को हुई परेशानी

अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत श्याम रजक आवास पर जागरूकता अभियान आयोजित

error: