बिहार

इनकम टैक्स गोलंबर यातायात पोस्ट का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार द्वारा इनकम टैक्स गोलंबर स्थित यातायात पुलिस पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पोस्ट पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद बल को यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisements
Ad 1

इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की सुविधा सर्वोपरि है और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए सभी कर्मियों को सतर्क एवं सक्रिय रहना होगा। साथ ही, शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए बेहतर समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराना तथा लोगों को जागरूक करना भी पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिससे सड़क पर अनुशासन कायम रह सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

सत्तार मेमोरियल कॉलेज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

शराबबंदी बयान पर बढ़ा विवाद, सामाजिक संगठन ने उपेन्द्र कुशवाहा को लिखा पत्र

नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले चिपुरा पंचायत के मुखिया सतीश कुमार सिंह, बिहार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

error: