बिहार

पटना सिटी में गौ सेवा कार्यक्रम संपन्न, 200 से अधिक गौमाताओं को कराया गया भोग

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) मारवाड़ी युवा मंच पटना उमंग शाखा की ओर से रविवार को श्री कृष्ण गौशाला, किला रोड, पटना सिटी में गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच के सदस्यों ने श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ 200 से अधिक गौमाताओं को गुड़ एवं चोकर का भोग अर्पित किया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों में अनिमेष माधोगरिया, रोशन अग्रवाल, सुधांशु भावसिंहका, श्याम देवड़ा, विनीत फिटकरीवाला, रवि जालान, सुनील जायसवाल, रवि अग्रवाल, शुभम अग्रवाल एवं अविनाश सहित अन्य लोग शामिल रहे। सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान सेवा, समर्पण और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।

Advertisements
Ad 1

मंच के अध्यक्ष अनिमेष माधोगरिया ने सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे।

Related posts

बिहार के MSME इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम, उद्योग विभाग के सचिव ने हैदराबाद में की महत्वपूर्ण बैठकें

संविधान हत्या दिवस : लोकतंत्र के उस काले अध्याय को देश कभी नहीं भूलेगा : विजय कुमार सिन्हा

मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

error: