झारखण्ड

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

रांची, (न्यूज़ क्राइम 24) रामनवमी के पावन अवसर पर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने चतरा जिले की महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है. जिले की करीब 75,652 महिलाओं के बैंक खातों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत दो-दो महीने की बकाया राशि एक साथ क्रेडिट कर दी गई है. त्योहार के ऐन वक्त पर आर्थिक मदद मिलने से जिले की महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं.

दो महीने की किस्त एक साथ, प्रति महिला 5,000 रुपये:

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, तकनीकी कारणों से रुकी हुई जनवरी और फरवरी महीने की सहायता राशि अब जारी कर दी गई है. प्रत्येक लाभार्थी महिला के खाते में 5,000 रुपये (2,500 रुपये प्रति माह की दर से) भेजे गए हैं. लंबे समय से इस राशि का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए यह किसी बड़े उपहार से कम नहीं है.

Advertisements
Ad 1

कुल 87.82 करोड़ रुपये का हुआ भुगतान:

चतरा जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस अभियान के तहत पारदर्शिता का पूरा ख्याल रखा गया है. कुल 1,75,652 महिलाएं के बीच 87 करोड़ 82 लाख 60 हजार रुपये डीबीटी के जरिए सीधे बैंक खातों में भेजा गया.

Related posts

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

error: