शेखपुरा, उमेश कुमार : शेखर आनंद जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) की समीक्षा बैठक आज बुधवार को आयोजित की गई। उक्त बैठक में जिले में उपलब्ध खनिज कोष का उपयोग जनहित और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रभावी ढंग से कराने जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रयत्नशील है। उन्होंने स्मार्ट क्लास निर्माण कराने हेतु सरकारी स्कूल बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने शिक्षा व्यवस्था में आधुनिक बदलाव लाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के चिन्हित सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम का निर्माण कराया जाए, ताकि छात्र-छात्राओं को डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसके लिए जल्द से जल्द कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन शुरू करने का आदेश दिया।
स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के लिए सुलभ और बेहतर बनाने हेतु जिला पदाधिकारी महोदय ने कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल शेखपुरा और रेफरल अस्पताल बरबीघा में बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचे) को मजबूत किया जाए।मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक चिकित्सीय उपकरण और अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिए। बैठक में खनिज फाउंडेशन के माध्यम से कृषि क्षेत्र में नवाचार लाने और जीविका दीदियों के आर्थिक स्वावलंबन हेतु विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी योजनाओं के प्रस्ताव जिला खनिज कार्यालय को समय पर उपलब्ध कराएं।
बैठक में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता, वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी, जिला खनिज पदाधिकारी जिला कल्याण पदाधिकारी शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारीगण जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा “खनिज फाउंडेशन की राशि का उपयोग ऐसे कार्यों में होना चाहिए जिसका सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
