क्राइमबिहार

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, गौरीचक से गिरफ्तारी!

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान जुझारपुर गांव निवासी विक्की कुमार के रूप में की गई है.पीड़ित परिवार के लोगों एवं गिरफ्तार युवक का कहना है कि वह वीडियो काफी पुराना है।

सुषमा सागर, ट्रेनी आईपीएस सह थानाध्यक्ष गौरीचक के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा था, जिसमें एक युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए नजर आ रहा था. वीडियो सामने आने के बाद गौरीचक थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने और वीडियो की पड़ताल के बाद आरोपी की पहचान की गई।

Advertisements
Ad 1

इसके बाद पुलिस ने देर रात जुझारपुर गांव में छापेमारी कर विक्की कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि वायरल हो रहा वीडियो करीब दो वर्ष पुराना है. हालांकि पुलिस उसके इस बयान की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वीडियो में दिख रहा हथियार अभी तक बरामद नहीं हो सका है. हथियार की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया तथा उसे सोशल मीडिया पर किसने वायरल किया।

Related posts

ITI और स्वास्थ्य केंद्र अब बाबा महतो साहब के नाम पर, CM सम्राट चौधरी ने किया मेले का शुभारंभ

धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

error: