बिहार

एसएसबी और ग्रामीणों के बीच समन्वय बैठक

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे जिमराही गांव में रविवार को 56 वीं बटालियन बथनाहा की सीमा चौकी पत्थरदेवा द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कि 56 वीं बटालियन के कमांडेंट शाश्वत कुमार (आई पी एस) के दिशा निर्देश पर उपनिरीक्षक सूरत सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम के साथ बैठक की। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने कहा इस तरह के कार्यक्रम से सामाजिक सद्भाव बढ़ता है तथा पुनः पथरदेवा बीओपी में उप निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान के वापसी से क्षेत्र में अमन और चैन बना रहेगा।

ऐसे पदाधिकारी जो समय-समय पर सामाजिक सद्भाव और अवैध गतिविधियों को लेकर सीमा पर हमेशा तैनात रहते हैं। वहीं चौहान ने कहा मैं हमेशा कर्तव्य और निष्ठा के साथ आप लोगों के बीच रह कर सीमा की सुरक्षा करते आ रहे हैं और जब तक मैं यहां रहूंगा सेवा करता रहूंगा। एवं सीमा का आखरी गांव हमारा देश का प्रथम गांव माना जाता है। सोनापुर पंचायत के पथरदेवा,जिमराही, ग्वारपुचरी सीमा से सटे हुए हैं। जहां एसएसबी सीमा पर आपके सुरक्षा के लिए तैनात हैं। इसलिए आप लोग एसएसबी से समन्वय बनाकर रखें । हमारा सहयोग आपके साथ रहेगा। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि हम आपके सहयोग के लिए हमेशा तत्पर हैं। मौके पर बैठक में विरेंद्र यादव, संजय दास , कुलानंद, ब्रह्मदेव, इत्यादि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

शिविर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चोरी के आरोपी गिरफ्तार, अपहरण मामले में नाबालिग बरामद!

मिशन मोड में बनायें पात्र लाभुकों का राशन कार्ड : डीएम

error: