बिहार

सास की पीट-पीटकर हत्या के आरोप में बहू की तलाश, इलाज के दौरान अस्पताल में सास की मौत!

फुलवारीशरीफ, अजीत। पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के ईसापुर इलाके में सास की बेरहमी से पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी बहू की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और मातम का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान साबरा खातून, पति कादिर कुरैशी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि परिवार पहले पटना के राजा बाजार स्थित वेटरनरी कॉलेज के पास सड़क किनारे रहता था. अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में उनका घर उजड़ गया था. इसके बाद परिवार फुलवारी शरीफ के ईसापुर इलाके में आकर रहने लगा और यहां नया मकान बनाकर रह रहा था।

परिजनों के अनुसार 9 मार्च को घर में अकेला पाकर बहू गुल अफसा खातून, पत्नी अनवर, ने अपनी सास साबरा खातून को कमरे में बुलाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. इसके बाद बेलन और अन्य घरेलू सामान से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी. आरोप है कि मारपीट के दौरान महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया और उन पर मिर्ची भी डाल दी गई. लगातार पिटाई से साबरा खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतका के पति कादिर कुरैशी ने बताया कि उनकी पोती ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी. पोती के अनुसार उसकी मां ने दादी को कमरे में बुलाकर दरवाजा बंद कर दिया और बेलन से बुरी तरह मारने लगी. दादी बार-बार पूछ रही थीं कि उन्हें क्यों मारा जा रहा है और उनकी क्या गलती है, लेकिन इसके बावजूद पिटाई जारी रही. आरोप है कि मारपीट के बाद उनके जख्मों पर मिर्ची भी लगा दी गई और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। घटना के बाद आरोपी बहू अपने दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गई. इसके बाद परिवार और मोहल्ले के लोग घर पर जमा हुए और गंभीर हालत में घायल साबरा खातून को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. उनकी हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना एम्स रेफर कर दिया।

Advertisements
Ad 1

पटना एम्स में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह साबरा खातून ने दम तोड़ दिया. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मृतका साबरा खातून को तीन बेटियां और चार बेटे हैं और सभी बच्चे बड़े हैं। मृतका के बेटे अनवर और परिवार के अन्य लोगों ने बताया कि आरोपी बहू गुल अफसा खातून का मायका पालीगंज के मुस्लिम मोहल्ला में है. घटना के बाद वह अपने दोनों बच्चों को लेकर वहीं फरार हो गई. पुलिस की टीम ने पालीगंज में भी छापेमारी की, लेकिन आरोपी वहां से भी फरार मिली.

बताया जाता है कि मृतका का बेटा अनवर एक सर्विस सेंटर में काम करता है. घटना के बाद परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं. अनवर का कहना है कि मां की हत्या हो गई और अब अगर उसकी हत्यारोपी पत्नी जेल जाती है तो बच्चों का भविष्य भी संकट में पड़ जाएगा. फिलहाल उसकी पत्नी फरार चल रही है लेकिन पुलिस उसे पकड़ कर जेल भेजेगी ही। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया है. मामले में परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी बहू की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Related posts

मानव तस्करी रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ की घोषणा

जहानाबाद पहुंचे आईजी, एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण

इनरव्हील क्लब के सम्मान समारोह में समाजसेवा व प्रशासन से जुड़ी महिलाएं सम्मानित

error: