बिहार

मगध सम्राट जरासंध स्मारक का प्रथम वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा

नालंदा, राकेश : राजगीर में 8 मार्च को मगध सम्राट जरासंध स्मारक का प्रथम वार्षिकोत्सव, कई मंत्री व जनप्रतिनिधि होंगे शामिल मगध की ऐतिहासिक नगरी राजगीर में मगध सम्राट जरासंध स्मारक के प्रथम वर्षगांठ सह स्थापना दिवस को लेकर एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय जरासंध अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलन सिंह चंद्रवंशी एवं महासचिव विश्वजीत कुमार बंटी ने संयुक्त रूप से बयान जारी किया।उन्होंने बताया कि आगामी 8 मार्च को मगध सम्राट जरासंध महाराज की जीवनी पर विशेष प्रकाश डाला जाएगा।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह सहित कई आयोजन किए जाएंगे। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि यह कार्यक्रम मगध की ऐतिहासिक विरासत और गौरवशाली परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार उपस्थित रहेंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम संरक्षक के रूप में वन एवं पर्यावरण सह सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, वशिष्ठ अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी, सांसद कौशलेंद्र कुमार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार चंद्रवंशी पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी एमएलसी रीना यादव पूर्व एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी समाजसेवी डॉ. केपी सिंह चंद्रवंशी शिरकत करेंगे।

Advertisements
Ad 1

अखिल भारतीय जरासंध अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि मगध सम्राट जरासंध स्मारक का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस मौके पर संतोष कुमार भारती संतोष कुमार सिंह ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा संगठन नालंदा जिला अध्यक्ष परीक्षित चंद्रवंशी निशांत चंद्रवंशी राकेश कुमार जॉनी वीरू चंद्रवंशी नागेंद्र नाथ चंद्रवंशी रंजन सिंह चंद्रवंशी मुखिया रवि राम निरंजन सिंह चंद्रवंशी ओम सिंह चंद्रवंशी गोलू चंद्रवंशी आदि लोग मौजूद थे

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव

error: