बिहार

दो दिवसीय माटी का दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

जमुई, मो. अंजुम आलम : श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में माटी का बल दंगल यानि कुश्ती प्रतियोगिता का धूमधाम से भव्य आगाज किया गया। शनिवार की शाम अखाड़ा का विधिवत उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित के साथ नारियल फोड़कर एवं गुब्बारा उड़ाकर किया गया। प्रतियोगिता के दौरान स्थानीय एवं बाहर से आए पहलवानों ने दांव- पेंच का एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया। कुश्ती प्रतियोगिता को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ी रही। इससे पूर्व कार्यक्रम में आए अतिथियों का डीएम नवीन और एसपी विश्वजीत दयाल के द्वारा गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि ‘माटी का बल दंगल’ जैसी पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिताएं भारतीय संस्कृति, शौर्य एवं अनुशासन की पहचान हैं।

ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल भावना का विकास होता है तथा पारंपरिक खेलों को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने सभी जिले में पूर्ण खेल संरचना तैयार करने की घोषणा की। साथ ही डेडीकेटेड दंगल मैदान तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की खेल नीति की चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मेडल लाएं नौकरी पाएं की योजना चला रही है। खेल को बढ़ावा देना है, इसलिए खेल की संरचना पर भी उनकी सरकार काम कर रही है। राजगीर में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनकर तैयार हो गया। 13-14 जगहों पर स्पोर्ट्स कंपलेक्स बन रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

अब पटना में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से लेकर प्रत्येक प्रखंड और पंचायत तक में खेल मैदान विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। इसके अलावा उन्होंने जमुई, मुंगेर और लखीसराय जिले में फैले जंगल को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि जंगल वरदान बनेगा। अंतरराष्ट्रीय वनतारा हो या जंगल की खूबसूरती दुनिया को दिखाने का काम करेंगे। जंगल की खूबसूरती देखने देश-विदेश से लोग आएंगे। उन्होंने कहा कि जमुई और बांका में कम कीमत पर जमीन की उपलब्धता की व्यापक संभावनाएं हैं। आप हजारों एकड़ जमीन चिन्हित करें। महीने भर में उद्योग के लिए उनका नारियल फूटेगा। इस अवसर पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, झाझा विधायक दामोदर रावत के अलावा डीएम नवीन, एसपी विश्वजीत दयाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

शहीदों के स्मृति में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम कर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि विजय कुमार सिन्हा

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

error: