बिहार

पटना-गया रोड पर बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार, यातायात व्यवस्था चरमराई

फुलवारीशरीफ, अजीत। पटना-गया रोड पर संपतचक जीरो माइल से लेकर करीब 15 किलोमीटर तक बालू लदे ट्रकों, हाईवा और अन्य मालवाहक वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है. सड़क का एक लेन पूरी तरह जाम हो गया है, जबकि दूसरे लेन में भी वाहन रेंगते हुए गुजर रहे हैं।

दरअसल, संपतचक इलाके में पटना-गया रोड पर बालू लदे ट्रकों और हाईवा वाहनों की लंबी कतार से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थिति यह है कि स्थानीय लोग सुबह घर से निकलने से पहले इस इंतजार में रहते हैं कि कब ट्रकों की लाइन खत्म होगी, ताकि वे आसानी से पटना राजधानी और आसपास के इलाकों तक पहुंच सकें.स्थानीय लोगों ने बताया कि बालू लदे ट्रकों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क पर भारी दबाव बन गया है. सुबह से लेकर देर शाम तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्कूली वाहन, एंबुलेंस और दैनिक आवागमन करने वाले लोग भी जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं.

Advertisements
Ad 1

गुरुवार को दोपहर 12 बजे के बाद तक ट्रकों की कतार समाप्त नहीं हो सकी. इसके कारण कई लोगों को अपने जरूरी कार्यक्रम बदलने पड़े, जबकि कई लोग जाम से जूझते हुए किसी तरह अपने काम पर जाने के लिए मजबूर हुए. सड़क के एक लेन पर पूरी तरह ट्रकों का कब्जा रहने से दूसरे लेन पर वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई और यातायात व्यवस्था चरमरा गई.
स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना लगने वाले इस जाम से स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है. लोगों ने प्रशासन से ट्रकों की आवाजाही पर नियंत्रण और स्थायी समाधान निकालने की मांग की है, ताकि आम लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे बड़ी संख्या में ट्रकों के खड़े रहने से यातायात और अधिक प्रभावित हो रहा है. कई स्थानों पर वाहनों की लंबी लाइन लग जाने से छोटे वाहन चालकों को निकलने में काफी दिक्कत हो रही है। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिसकर्मी लगातार जाम हटाने और वाहनों की आवाजाही सुचारु कराने में जुटे हुए हैं, लेकिन ट्रकों की संख्या अधिक होने के कारण स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बालू लदे ट्रकों के परिचालन के लिए अलग व्यवस्था बनाई जाए, ताकि आम जनता को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

Related posts

श्री राधाकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप

आरएलएम में अशोक कुमार राम को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

error: