बिहार

जिले के सभी प्रखंडों और समुदाय क्षेत्रों में लोगों को नियमित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराता है स्वास्थ्य विभाग

कटिहार, (न्यूज़ क्राइम 24) जिले में स्थानीय लोगों को नियमित रूप से ग्रसित बीमारियों की पहचान करते हुए समय पर चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित तौर से जिला के साथ साथ प्रखंड एवं सामुदायिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य केन्द्र-उपकेंद्र का संचालन किया जा रहा है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों-उपकेंद्रों में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी को नियुक्त किया गया है जिसके द्वारा अस्पताल आने वाले लोगों को समय से स्वास्थ्य जांच करते हुए उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इससे जिले के सभी प्रखंडों में लोगों को आसानी से विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार उपलब्ध हो रहा है और लोग गंभीर बीमारियों के ग्रसित होने से सुरक्षित रह रहे हैं।

सभी प्रखंडों में संचालित किया जा रहा है 372 स्वास्थ्य उपकेंद्र – हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर :

सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि लोगों को आसानी से स्वास्थ्य जांच और उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के ग्रसित मरीजों का इलाज आसानी से प्रखंड स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध हो जाता है। गंभीर रूप से बीमार लोगों को विशेष जांच और उपचार के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र अथवा जिला अस्पताल भेजा जाता है जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को उपचार सुविधा उपलब्ध कराते हुए स्वस्थ्य और सुरक्षित किया जाता है। इसके लिए कटिहार जिले में सदर अस्पताल के साथ साथ सभी 16 प्रखंडों में प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र – अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यरत हैं।

इससे स्थानीय लोगों को समय पर जांच करते हुए उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए कटिहार जिले के सभी 16 प्रखंडों में कुल 372 स्वास्थ्य केंद्र कार्यरत हैं। इसमें अहमदाबाद प्रखंड में 23 स्वास्थ्य केंद्र, आजमनगर प्रखंड में 42 स्वास्थ्य केंद्र, बलरामपुर प्रखंड में 25 स्वास्थ्य केंद्र, बरारी प्रखंड में 36 स्वास्थ्य केंद्र, बारसोई प्रखंड में 46 स्वास्थ्य केन्द्र, डंडखोरा प्रखंड में 11 स्वास्थ्य केंद्र, फलका प्रखंड में 24 स्वास्थ्य केंद्र, हसनगंज प्रखंड में 09 स्वास्थ्य केन्द्र, कदवा प्रखंड में 52 स्वास्थ्य केंद्र, कटिहार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 10 स्वास्थ्य केंद्र, कोढ़ा प्रखंड में 30 स्वास्थ्य केंद्र, कुर्सेला प्रखंड में 07 स्वास्थ्य केंद्र, मनिहारी प्रखंड में 22 स्वास्थ्य केंद्र, मानसाही प्रखंड में 08 स्वास्थ्य केंद्र, प्राणपुर प्रखंड में 16 स्वास्थ्य केंद्र और समेली प्रखंड में 11 स्वास्थ्य केन्द्र संचालित किया जा रहा है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में प्रशिक्षित स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया गया है जिसके द्वारा विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों की आवश्यक जांच करते हुए उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। गंभीर रूप से ग्रसित मरीजों को विशेष उपचार के लिए प्रखंड अस्पताल या जिला सदर अस्पताल भेजा जाता है जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों को उपचार सुविधा उपलब्ध कराते हुए स्वस्थ्य और सुरक्षित किया जाता है।

Advertisements
Ad 1

सभी प्रखंड के स्वास्थ्य अधिकारियों को नियमित दिया जाता है प्रशिक्षण :

डीपीएम डॉ किशलय कुमार ने कहा कि लोगों को आसानी से जांच और उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी प्रखंड स्वास्थ्य अधिकारियों को नियमित रूप से आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाता है। इस दौरान पूरे माह किये गए कार्यों का समीक्षा करते हुए और जरूरत कार्यों को पूरा करने की जानकारी दी जाती है। इससे स्थानीय लोगों को प्रखंड स्तर पर संचालित स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा आसानी से विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध हो जाता है। प्रखंड अस्पताल में गंभीर रूप से उपस्थित मरीजों को विशेष उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। इसके लिए सभी प्रखंड अस्पतालों में एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध रखी जाती है जिससे कि लोगों को समय पर संबंधित अस्पताल पहुँचाते हुए उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाती है और लोग स्वस्थ रहते हैं।

समय पर अस्पताल पहुँचाते हुए चिकित्सकीय सहायता प्रदान करती है जिले में कार्यरत 02 हजार 515 आशा कर्मियाँ :

डीसीएम अश्विनी कुमार मिश्रा ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में कुल 02 हजार 740 आशा कर्मियाँ नियुक्त हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के एम-आशा पोर्टल पर दर्ज डाटा के आधार पर जिले के सभी प्रखंडों में 02 हजार 515 आशा कर्मियों द्वारा माह जनवरी में ऑनलाइन माध्यम से डाटा की प्रविष्टि करते हुए स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में सभी क्षेत्रों में सभी आशा कर्मियों द्वारा क्षेत्र में विभिन्न परेशानियों से ग्रसित लोगों की पहचान करते हुए समय पर अस्पताल पहुँचाते हुए आवश्यक चिकित्सकीय सहायता प्रदान कराया जाता है।

आशा कर्मियों द्वारा किए गए कार्यों का निष्पादन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एम आशा पोर्टल संचालित किया जाता है जिसमें आशा कर्मियों द्वारा उनके पोषक क्षेत्रों में किए गए कार्यों का प्रविष्टि किया जाता है। इसमें आशा कर्मियों द्वारा समुदाय स्तर पर एचपीवाईसी, एचबीएनसी, सर्वे ड्यू लिस्ट, अपडेट स्थिति मृत्यु रेट, जन्म रजिस्टर अपडेट, स्वास्थ्य केंद्रों में ऑपरेशन हेतु इच्छुक लाभार्थियों की सूची, आभा आईडी, आभा कार्ड और अन्य समुदाय स्तरीय कार्य एम आशा पोर्टल पर प्रविष्ट किया जाता है। उक्त पोर्टल पर जो आशा ऑनलाइन या पोर्टल पर डाटा प्रविष्टि करती है उसे एक्टिव आशा की श्रेणी में रखा जाता है। इसके संबंधित क्षेत्र के लोगों को जरूरत होने पर आशा कर्मियों द्वारा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच कराते हुए उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाती है जिससे लोग स्वस्थ्य और सुरक्षित रहते हैं।

Related posts

बसमतिया पुलिस ने 87 लीटर शराब व बाइक किया जप्त!

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

error: